Menu
blogid : 8205 postid : 21

आम आदमी

SWATANTRA SOCH
SWATANTRA SOCH
  • 6 Posts
  • 38 Comments

आम आदमी आम आदमी
लाखों की भीड़ मै
गुमनाम आदमी
आम आदमी |
आम आदमी होना भी क्या
सच में गाली है
आम आदमी के
बिन सबकुछ अब खाली है |
नेता का वोट आम आदमी
व्यापारी की लूट आम आदमी
रिश्तों में फंसा आम आदमी|
महंगाई झेलता
भ्रष्टाचार सहता
आम आदमी
आम आदमी पिसता है …
अपनी चप्पल घिसता है
अपनी ही दुनिया मे
गुमनाम
आम आदमी |
मैं भी होता खास आदमी
यही सोचता आम आदमी |
कितने हिस्सों में
बटा आदमी |
खास आदमी , आम आदमी
गरीब आदमी ,
द्वन्द में फसां हुआ
आम आदमी |

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply